इसकी तुमने प्रशंसा की, तो इसके लिए जन्नत अनिवार्य हो गई और इसकी तुमने बुराई की, तो इसके लिए जहन्नम वाजिब हो गई, तुम लोग वास्तव में धरती पर अल्लाह के गवाह हो
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
अनस (रज़ियल्लाहु अनहु) से रिवायत है कि लोग एक जनाज़ा लेकर गुज़रे तो सहाबा ने उसकी तारीफ की । इस पर अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमाया: इसके लिए वाजिब हो गई। उसके बाद दूसरा जनाज़ा लेकर गुज़रे तो सहाबा ने उसकी बुराई की तो अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमाया: इसके लिए अनिवार्य हो गई। इस पर उमर (रज़ियल्लाहु अनहु) ने कहा कि क्या वाजिब हो गई? अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमाया: इसकी तुमने प्रशंसा की, तो इसके लिए जन्नत अनिवार्य हो गई और उसकी तुमने बुराई की, तो उसके लिए जहन्नम वाजिब हो गई। वास्तव में, तुम लोग धरती पर अल्लाह के गवाह हो।
Explanation
फिर अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने बताया कि जिस व्यक्ति के बारे में सत्यवादी, प्रतिष्ठित और सत्कर्मी लोग जन्नत अथवा जहन्नम के हक़दार होने की गवाही दें, तो वह सचमुच वैसा ही होगा।
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

