पेड़ में लटकते हुए फल तथा खजूर के पेड़ का गूदा -पिठ्ठा- चुराने पर हाथ नहीं काटा जाएगा।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
मुहम्मद बिन यहया बिन हिब्बान का वर्णन है कि एक दास ने एक व्यक्ति के बाग से खजूर का एक पौधा चुरा लिया और अपने मालिक के बाग में लगा दिया। पौधे का मालिक उसे ढूँढते हुए निकला और उसे पौधा मिल भी गया। उसने उस दास के विरुद्ध मरवान बिन हकम से मदद माँगी, जो उन दिनों मदीना के अमीर थे। मरवान बिन हकम ने उस दास को क़ैद कर लिया और उसका हाथ काटना चाहा। ऐसे में, दास का मालिक राफ़े बिन ख़दीज के पास गया और उनसे इस बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को कहते हुए सुना हैः " पेड़ में लटकते हुए फल तथा खजूर के पेड़ का गूदा -पिठ्ठा- चुराने पर हाथ नहीं काटा जाएगा।" उस व्यक्ति ने कहाः मरवान ने मेरे दास को क़ैद कर लिया है और वह उसका हाथ काटना चाहते हैं। इसलिए मैं चाहता हूँ कि आप मेरे साथ उनके पास जाएँ और उन्हें वह हदीस सुनाएँ, जो आपने अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से सुनी है। चुनांचे, राफ़े बिन ख़दीज उसके साथ चल पड़े। जब मरवान के पास पहुँचे, तो उनसे कहा कि मैंने अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को कहते हुए सुना हैः "पेड़ में लटकते हुए फल तथा खजूर के पेड़ का गूदा -पिठ्ठा- चुराने पर हाथ नहीं काटा जाएगा।" चुनांचे मरवान के आदेश से उस दास को छोड़ दिया गया।
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

