जब जन्नती जन्नत में दाख़िल हो जाएँगे, तो उच्च एवं बरकत वाला अल्लाह कहेगा : क्या मैं तुम्हें और भी कोई चीज़ दूँ?
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
सुहैब रज़ियल्लाहु अनहु का वर्णन है कि अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया : "जब जन्नती जन्नत में दाख़िल हो जाएँगे, तो उच्च एवं बरकत वाला अल्लाह कहेगा : क्या मैं तुम्हें और भी कोई चीज़ दूँ? वे कहेंगे : क्या तूने हमारे चेहरे रौशन नहीं कर दिए? क्या तूने हमें जन्नत में दाख़िल नहीं किया और जहन्नम से मुक्ति नहीं दी? तब अल्लाह पर्दा हटा देगा, तो उन्हें ऐसा लगेगा कि उन्हें अपने सर्वशक्तिमान एवं महान रब के दर्शन से उत्तम कोई वस्तु दी नहीं गई है।"
Explanation
क्या तुम चाहते हो कि तुमको कुछ और नेमतें दों?
जवाब में सारे जन्नती कहेंगे : क्या तू ने हमारे चेहरे रौशन नहीं कर दिए? क्या तू ने हमें जन्नत में दाख़िल नहीं कर दिया और जहन्नम से नजात नहीं दे दी?
जन्नतियों का जवाब सुनने के बाद अल्लाह पर्दा हटा देगा। यहाँ यह बात याद रहे कि अल्लाह का पर्दा नूर है। चुनांचे उनको अब तक जितनी भी चीज़ें मिली होंगी, उनमें उनके महान और शक्तिशाली रब के दर्शन से अधिक प्रिय चीज़ कुछ न होगी।
Benefits
ईमान वालों को जन्नत के अंदर मिलने वाली सबसे बड़ी नेमत उनके रब का दर्शन होगी।
सभी जन्नती, चाहे जिस श्रेणी के हों, अपने रब को अवश्य देखेंगे।
ईमान वालों पर अल्लाह का यह अनुग्रह कि उनको जन्नत में दाख़िल करेगा।
अच्छे कर्म तथा अल्लाह और उसके रसूल सल्लल्लाहू अलैहि व सल्लम के अनुसरण द्वारा जन्नत की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ने का महत्व।
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

