ऐ रुवैफ़े, हो सकता है कि तुम्हें लंबी आयु मिले। लोगों को बता देना कि जो अपनी दाढ़ी में गिरह लगाएगा, ताँत गले में डालेगा या किसी पशु के गोबर अथवा हड्डी से इस्तिंजा करेगा, मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) उससे बरी हैं।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
रुवैफ़े कहते हैं कि मुझसे अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमायाः "ऐ रुवैफ़े, हो सकता है कि तुम्हें लंबी आयु मिले। लोगों को बता देना कि जो अपनी दाढ़ी में गिरह लगाएगा, ताँत गले में डालेगा या किसी पशु के गोबर अथवा हड्डी से इस्तिंजा करेगा, मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) उससे बरी हैं।"
Explanation
या शिर्क के साधनों का प्रयोग करके अक़ीदा-ए-तौहीद को हानि पहुँचाएँगे और परेशानी से बचने के लिए अपने गलों में ताँत पहनेंगे अथवा अपने जानवरों को पहनाएँगे।
या फिर चौपायों के गोबर और हड्डियों से इस्तिंजा (पवित्रता प्राप्त) करेंगे, जिससे नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने मना किया है।
नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने अपने उस सहाबी को वसीयत की कि लोगों को यह बात पहुँचा दें कि आपने इस तरह के लोगों से ख़ुद के बेज़ार होने का एलान किया है।
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

