अपने कपड़ों में से सफ़ेद कपड़े पहना करो। ये तुम्हारे सबसे अच्छे कपड़ों में से हैं। तथा इन्हीं में अपने मुर्दों को दफ़न किया करो।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
अब्दुल्लाह बिन अब्बास -रज़ियल्लाहु अनहुमा- का वर्णन है, वह कहते हैं कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया है : "अपने कपड़ों में से सफ़ेद कपड़े पहना करो। ये तुम्हारे सबसे अच्छे कपड़ों में से हैं। तथा इन्हीं में अपने मुर्दों को दफ़न किया करो।"
Explanation
Benefits
मुर्दों को सफ़ेद कपड़े में कफ़नाना मुसतहब है।
शौकानी कहते हैं : इस हदीस से मालूम होता है कि सफ़ेद कपड़ा पहनना तथा मुर्दों को सफ़ेद कपड़े में कफ़नाना शरीयत सम्मत कार्य है, क्योंकि वह अधिक पाकीज़ा तथा अधिक उत्कृष्ट है। जहाँ तक अधिक उत्कृष्ट होने की बात है तो यह स्पष्ट है, लेकिन जहाँ तक अधिक पाकीज़ा होने की बात है, तो इसका कारण यह है कि सफ़ेद कपड़े में ज़रा-सा भी मैल होने पर दिखाई पड़ने लगता है, इसी कारण इसे प्राथमिक्ता दी जाती है।
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

