हमारे पास उमर बिन ख़त्ताब की मृत्यु से एक साल पहले उनका पत्र आया कि उन मजूसी विवाहों को निरस्त कर दो जो ऐसे संबंधियों के बीच हुए हैं, जिनके बीच विवाह उचित नहीं है।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
बजाला कहते हैंः मैं अहनफ़ के चचा जज़ बिन मुआविया का लिपिक था। हमारे पास उमर बिन ख़त्ताब की मृत्यु से एक साल पहले उनका पत्र आया कि उन मजूसी विवाहों को निरस्त कर दो, जो ऐसे संबंधियों के बीच हुए हैं, जिनके बीच विवाह उचित नहीं है। तथा उमर बिन ख़त्ताब (रज़ियल्लाहु अंहु) ने मजूसियों से जिज़या नहीं लिया, यहाँ तक कि अब्दुर रहमान बिन औफ़ ने गवाही दे दी कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने हजर के मजूसियों से जिज़या लिया था।
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

