जो ज्ञान प्राप्त करने के पथ पर चलता है, अल्लाह उसके लिए जन्नत का रास्ता आसान कर देता है
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
अबू दरदा (रज़ियल्लाहु अनहु) से वर्णित है कि अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमायाः जो ज्ञान प्राप्ती के एक पथ पर चलता है, अल्लाह उसके लिए जन्नत का एक रास्ता आसान कर देता है और फ़रिश्ते उसके कार्य से अपनी खुशी का प्रदर्शन करते हुए, उस के लिए अपने परों को बिछा देते हैं। निश्चय ही, आकाश तथा धरती में जो कुछ भी है, यहाँ तक कि पानी की मछलियाँ भी ज्ञानी के लिए क्षमा की प्रार्थना करती हैं। ज्ञानी को उपासक पर वही श्रेष्ठता प्राप्त है, जो चाँद को सितारों पर हासिल है। उलेमा, नबियों के वारिस हैं और नबी दीनार तथा दिर्हम विरासत में नहीं छोड़ते बल्कि ज्ञान को विरासत में छोड़कर गए हैं। तो जिस ने इसे प्राप्त कर लिया, उसने बड़ा भाग प्राप्त कर लिया।
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

