कुछ लोगों को क्या हो गया है कि वह इस प्रकार की बात करने लगे हैं। मैं तो नमाज़ भी पढ़ता हूँ और सोता भी हूँ। कभी रोज़ा रखता हूँ, कभी नहीं भी रखता। औरतों से शादी भी करता हूँ। जिसने मेरी सुन्नत से मुँह मोड़ा, उसका मुझसे कोई संबंध नहीं है।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
अनस -रज़ियल्लाहु अनहु- का वर्णन है, वह कहते हैं : अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- के सहाबा में से कुछ लोगों ने आपकी पत्नियों से एकांत में आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में पूछा और उसके बाद उनमें से किसी ने कहा कि मैं औरतों से शादी नहीं करूँगा, किसी ने कहा कि मैं मांस नहीं खाऊँगा और किसी ने कहा कि मैं बस्तर पर नहीं सोऊँगा। (नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- तक जब यह बात पहुँची) तो आपने अल्लाह की प्रशंसा की और उसके बाद फ़रमाया : "कुछ लोगों को क्या हो गया है कि वह इस प्रकार की बात करने लगे हैं। मैं तो नमाज़ भी पढ़ता हूँ और सोता भी हूँ। कभी रोज़ा रखता हूँ, कभी नहीं भी रखता। औरतों से शादी भी करता हूँ। जिसने मेरी सुन्नत से मुँह मोड़ा, उसका मुझसे कोई संबंध नहीं है।"
Explanation
Benefits
इस्लामी शरीयत की सहनशीलता और आसानी। उसकी यह ख़ूबी उसके नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- के अमल एवं तरीक़े से स्पष्ट है।
भलाई तथा बरकत अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- और आप के तमाम हालात के अनुसरण में निहित है।
अपने ऊपर शक्ति से अधिक इबादत का बोझ डालने की मनाही और इस बात का उल्लेख कि यह बिदअतियों का तरीक़ा है।
इबादत के प्रति अतिवादी रवैया से उकताहट पैदा होती है, जिससे इबादत से विमुखता आती है। इसके विपरीत केवल फ़र्ज़ इबादतों पर बस कर लेने और नफ़ल इबादतों से बचने से आलस्य आता है। बीच का मार्ग ही बेहतर मार्ग है।
इस हदीस से मालूम होता है कि बुज़ुर्गों के हालात, उनके पद्चिह्नों पर चलने के लिए, मालूम किए जा सकते हैं। अगर पुरुषों से मालूम करना कठिन हो, तो महिलाओं से भी पता किए जा सकते हैं।
इस हदीस से शिक्षा देने, ज्ञान-विज्ञान से संबंधित तथा शरई मसायल बयान करने और शरई ज्ञान में दक्ष लोगों के संदेहों को दूर करने की शिक्षा मिलती है।
इबादत, विशेष रूप से फ़र्ज़ एवं नफ़ल इबादतों की पाबंदी के साथ संतुलित मार्ग पर चलना चाहिए, ताकि दूसरों को भी उनके अधिकार दिए जा सकें।
यह हदीस निकाह की फ़ज़ीलत और उसके प्रोत्साहन को इंगित करती है।
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

