उमर बिन ख़त्ताब (रज़ियल्लाहु अंहु) ने लिखा थाः हर जादूगर पुरुष एवं स्त्री को क़त्ल कर दो।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
बजाला बिन अबदा कहते हैं कि उमर बिन ख़त्ताब (रज़ियल्लाहु अंहु) ने लिखा थाः हर जादूगर पुरुष एवं स्त्री को क़त्ल कर दो। वह कहते हैंः अतः, हमने तीन जादूगरनियों को मार डाला।
और अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ियल्लाहु अंहुमा) का वर्णन है कि हफ़सा (रज़ियल्लाहु अंहा) को उनकी दासी ने जादू कर दिया और बाद में जादू करने का एतिराफ़ भी कर लिया तो अबदुर रहमान बिन ज़ैद के आदेश पर उसे क़त्ल कर दिया गया।
और अबू उसमान नहदी कहते हैं कि वलीद के पास एक व्यक्ति था, जो जादू का खेल दिखाता था। उसने एक व्यक्ति को ज़बह करके उसके सिर को अलग कर दिया। हमें बड़ा आश्चर्य हुआ। फिर दोबारा उसे जोड़ भी दिया। बाद में जुंदुब अज़दी आए और उसे क़त्ल कर दिया।
Explanation
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

