HadeethEnc · 1.58.0
उससे कहो कि बात करे, छाया में जाए, बैठे और अपना रोज़ा पूरा करे।
Available translations
Choose an available translation of this Hadeeth
01
Hadeeth text
इब्ने अब्बास -रज़ियल्लाहु अन्हुमा- कहते हैं कि अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ख़ुतबा दे ही रहे थे कि आपने एक व्यक्ति को खड़ा देखा, तो लोगों से उसके बारे में पूछा। लोगों ने कहा : वह अबू इस्राईल है। उसने मन्नत मानी है कि वह धूप में खड़ा रहेगा। न बैठेगा, न छाया लेगा और न बोलेगा तथा रोज़ा रखेगा। यह सुन नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया : "उससे कहो कि बात करे, छाया में जाए, बैठे और अपना रोज़ा पूरा करे।"
Attribution
[इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है।]
Categories
Share
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

