HadeethEnc · 1.58.0
निश्चय अल्लाह बंदे की इस बात से खुश होता है कि बंदा कुछ खाए तो उसपर अल्लाह की प्रशंसा करे और कुछ पिए तो उसपर अल्लाह की प्रशंसा करे।
Available translations
Choose an available translation of this Hadeeth
01
Hadeeth text
अनस बिन मालिक रज़ियल्लाहु अनहु का वर्णन है, उन्होंने कहा : अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया : "निश्चय अल्लाह बंदे की इस बात से खुश होता है कि बंदा कुछ खाए तो उसपर अल्लाह की प्रशंसा करे और कुछ पिए तो उसपर अल्लाह की प्रशंसा करे।"
02
Explanation
अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बता रहे हैं कि अल्लाह के अनुग्रह तथा उसकी नेमतों पर बंदे के द्वारा की गई अल्लाह की प्रेशंसा से अल्लाह प्रसन्न होता है। जब बंदा खाना खाता है और अल-हम्दु लिल्लाह (सारी प्रेशंसा अल्लाह की है) कहता है तथा कोई चीज़ पीता है और अल-हम्दु लिल्लाह (सारी प्रशंसा अल्लाह की है) कहता है, तो अल्लाह प्रसन्नत होता है।
03
Benefits
अल्लाह का अनुग्रह कि वही रोज़ी भी देता है और प्रशंसा से प्रसन्न भी होता है।
अल्लाह की प्रसन्नता खाने तथा पीने के बाद उसकी प्रशंसा करने जैसे छोटे-छोटे से काम से भी प्राप्त होती है।
खाने तथा पीने के नियमों में से यह है कि खाने तथा पीने के बाद अल्लाह की प्रशंसा की जाए।
अल्लाह की प्रसन्नता खाने तथा पीने के बाद उसकी प्रशंसा करने जैसे छोटे-छोटे से काम से भी प्राप्त होती है।
खाने तथा पीने के नियमों में से यह है कि खाने तथा पीने के बाद अल्लाह की प्रशंसा की जाए।
Attribution
[इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है]
Categories
Share
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

