अल्लाह की क़सम! अल्लाह के निकट दुनिया उससे कहीं अधिक महत्वहीन है, जितना तुम्हारे निकट यह बकरी का बच्चा।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
जाबिर- रज़ियल्लाहु अन्हु- का वर्णन है कि अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) लोगों के साथ बाज़ार से गुज़रे। इसी बीच एक बकरी के मरे हुए छोटे कान वाले बच्चे के पास से गुज़रे तो आपने उसका कान पकड़कर कहाः तुममें से कौन इसे एक दिरहम के बदले में लेना पसंद करेगा? सहाबा ने कहाः हम उसे किसी भी चीज़ के बदले में लेना नहीं चाहते। वह हमारे है भी किस काम का? फिर फ़रमायाः क्या तुम उसे लेना नहीं चाहते? उन्होंने कहाः अल्लाह की क़सम, वह ज़िंदा भी होता तो भी दोषी था, वह तो कनकट्टा- अथवा छोटा- था, अब जबकि मर चुका है तो क्या हाल हो सकता है? यह सुनकर फ़रमायाः अल्लाह की क़सम, अल्लाह के निकट दुनिया उससे कहीं अधिक महत्वहीन है, जितना तुम्हारे निकट यह बकरी का बच्चा।
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

