मैं अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के पास आया। उस समय आप चमड़े से बने हुए लाल खेमें में थे। उनका कहना है कि इसी बीच बिलाल- रज़ियल्लाहु अन्हु- वज़ू का पानी लेकर निकले तो कोई आपके शरीर के अंगों से गिरने वाले पानी को अपने ऊपर छिड़क रहा था और कोई ले रहा था।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
अबू जुहैफ़ा वह्ब बिन अब्दुल्लाह सुवाई- रज़ियल्लाहु अन्हु- कहते हैं कि मैं अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के पास आया। उस समय आप चमड़े से बने हुए लाल खेमें में थे। उनका कहना है कि इसी बीच बिलाल- रज़ियल्लाहु अन्हु- वज़ू का बचा हुआ पानी लेकर निकले तो कोई आपके शरीर के अंगों से गिरने वाले पानी को अपने ऊपर छिड़क रहा था और कोई ले रहा था। वह कहते हैं कि फिर अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) लाल जोड़े में निकले। ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं आपकी पिंडलियों की सफ़ेदी को देख रहा हूँ। कहते हैंः आप ने वज़ू किया और बिलाल ने अज़ान दी। वह कहते हैंः मैं बिलाल- रज़ियल्लाहु अन्हु- के मुख को حَيَّ على الصَّلاة؛ حيَّ عَلَى الفَلاَح. कहते समय दाएँ तथा बाएँ ओर मुड़ते हुए देखने लगा। फिर आपके लिए एक नेज़ा गाड़ दिया गया और आपने आगे बढ़कर दो रकअत ज़ुहर की नमाज़ पढ़ी। फिर मदीना वापस आने तक दो-दो रकअत ही पढते रहे।
Explanation
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

