खड़े हो जाओ, मैं तुम्हें नमाज़ पढ़ाता हूँ।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
अनस बिन मालिक (रज़ियल्लाहु अंहु) कहते हैं कि उनकी दादी मुलैका ने खाना तैयार करके अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को खाने के लिए बुलाया। चुनांचे आपने उसमें से कुछ खाया और फरमायाः "खड़े हो जाओ, मैं तुम्हें नमाज़ पढ़ाता हूँ।" अनस कहते हैंः मैं एक चटाई के पास गया, जो बहुत दिनों से प्रयोग में रहने के कारण काली पड़ चुकी थी। मैंने उसे पानी डालकर धो दिया। अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) उसपर खड़े हो गए। मैंने और यतीम ने आपके पीछे सफ़ बना ली और बूढ़ी (दादी) हमारे पीछे खड़ी हो गई। आपने हमें दो रकात नमाज़ पढ़ाई और वापस चले गए।
तथा मुस्लिम शरीफ़ में हैः अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने उन्हें और उनकी माँ को नमाज़ पढ़ाई। (वह कहते हैं कि) आपने मुझे अपने दाएँ और महिला को हमारे पीछे खड़ा किया।
Explanation
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

