तुमसे पहले एक व्यक्ति को ज़ख्म लगा, तो वह व्यथित हो गया और एक चाक़ू से अपना हाथ काट डाला। रक्त बंद न हुआ, यहाँ तक कि वह मर गया। अतः, अल्लाह तआला ने फ़रमाया : मेरे बंदे ने अपनी जान ख़त्म करने में जल्दबाज़ी से काम लिया, अतः मैंने उसपर जन्नत हराम कर दी।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
हसन से रिवायत है, वह कहते हैं : हमसे जुनदुब बिन अब्दुल्लाह रज़ियल्लाहु ने इसी मस्जिद में बयान किया है और जब से उन्होंने बयान किया है, हम भूले नहीं हैं और हमें इस बात की भी आशंका नहीं है कि जुनदुब ने अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- के संबंध में झूठ बोला है। उनका कहना है कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया है : "तुमसे पहले एक व्यक्ति को ज़ख्म लगा, तो वह व्यथित हो गया और एक चाक़ू से अपना हाथ काट डाला। रक्त बंद न हुआ, यहाँ तक कि वह मर गया। अतः, अल्लाह तआला ने फ़रमाया : मेरे बंदे ने अपनी जान ख़त्म करने में जल्दबाज़ी से काम लिया, अतः मैंने उसपर जन्नत हराम कर दी।"
Explanation
Benefits
पिछली उम्मतों की अच्छी और उपदेशात्मक बातों का वर्णन करना।
इब्न-ए-हजर कहते हैं : इस हदीस से मालूम होता है कि इन्सान को अल्लाह की निर्धारित सीमाओं का पालन करना चाहिए। साथ ही यह कि अल्लाह अपनी सृष्टि पर बड़ा दयावान है कि उसने आत्म हत्या को हराम क़रार दिया है। औ यह कि जीवन अल्लाह का दिया हुआ है और वही उसका मालिक है।
आत्म हत्या की ओर ले जाने वाली चीज़ें हराम हैं। आत्म हत्या करने वाले को बड़ी सख़्त चेतावनी दी गई है।
इब्न-ए-हजर कहते हैं : यह इस बात की दलील है कि उसने मरने के इरादे से उंगली काटी थी, इलाज की नीयत से नहीं कि जिससे लाभ होने की आशा रहती है।
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

