हुज़ैल की दो महीलाऐं आपस में लड़ पड़ीं , तो एक ने दुसरी को पत्थर से मारा , जिस कारण वह मर गई और उसके पेट में बच्चा भी मर गया।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
अबू हुरैरा- रज़ियल्लाहु अन्हु- कहते हैं कि हुज़ैल क़बीले की दो स्त्रियाँ आपस में लड़ पड़ीं और उनमें से एक ने दूसरे को पत्थर मारकर, उसकी तथा उसके गर्भ में पलने वाले बच्चे की हत्या कर दी। फिर वे नबी- सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- के पास निर्णय के लिए पहुँचे, तो अल्लाह के रसूल- सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने निर्णय दिया कि बच्चे की दियत के तौर पर एक दास अथवा दासी देनी है। आपने यह भी निर्णय दिया कि हत्या में संलिप्त महिला की ओर से दियत उसके रिश्ते-नाते वाले अदा करेंगे, जबकि निहत महिला के वारिस उसके बच्चे एवं अन्य उत्तराधिकारी होंगे। यह सुनकर हमल बिन नाबिग़ा हुज़ली खड़ा होकर कहने लगाः ऐ अल्लाह के रसूल, मैं उसका तावान कैसे भरूँ, जिस ने न खाया न पिया, न बोला न चीखा! तो आपने उसकी तुकबंदी देखकर फ़रमायाः "यह तो काहिनों का भाई लगता है।"
Explanation
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

