HadeethEnc · 1.58.0
अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) बच्चों के साथ खेल रहे थे कि आपके पास जिबरील (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) आए और आपको पकड़कर चित लिटा दिया तथा आपके सीने को चीरकर हृदय निकाला, फिर उसमें से जमे हुए रक्त का एक लोथड़ा निकाला और फरमायाः यह आपके शरीर में शैतान का भाग था।
Available translations
Choose an available translation of this Hadeeth
01
Hadeeth text
अनस बिन मालिक (रज़ियल्लाहु अन्हु) वर्णन करते हैं कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) बच्चों के साथ खेल रहे थे कि आपके पास जिबरील (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) आए और आपको पकड़कर चित लिटा दिया तथा आपके सीने को चीरकर हृदय निकाला, फिर उसमें से जमे हुए रक्त का एक लोथड़ा निकाला और फरमायाः यह आपके शरीर में शैतान का भाग था। फिर उसे सोने की तश्तरी में रखकर ज़मज़म के पानी से धोकर दोबारा अपने स्थान पर रख दिया। उधर, बच्चे दौड़ते हुए आपकी माता (यानी दाई) के पास आए और बोले : मुहम्मद की हत्या कर दी गई है। लोग आपके पास आए, तो पाया कि आपके चेहरे का रंग बदला हुआ है। अनस (रज़ियल्लाहु अन्हु) कहते हैंः सिलाई के उस निशान को मैं आपके सीने पर देखा करता था।
Attribution
[इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।]
Categories
Share
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

