अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) नमाज़ पढ़ने कि लिए क़ुबा की ओर निकले।
Choose an available translation of this Hadeeth
Hadeeth text
अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ियल्लाहु अन्हुमा) से वर्णित है कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) नमाज़ पढ़ने कि लिए क़ुबा की ओर निकले। वह (आगे) कहते हैं : आप वहाँ नमाज़ पढ़ रहे थे कि अंसार आपके पास आए तथा उन्होंने आपको सलाम किया। वह कहते हैं : मैंने बिलाल (रज़ियल्लाहु अन्हु) से पूछा कि जब वे नमाज़ की अवस्था में अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को सलाम करते थे, तो आपने नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को कैसे सलाम का जवाब देते हुए देखा? उन्होंने कहा : इस प्रकार। ऐसा कहते समय उन्होंने अपनी हथेली को फैलाया एवं उसके अंदरूनी भाग को नीचे रखा और बाहरी भाग को ऊपर।
Attribution
Categories
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

