افتتاح البرنامج الدعوي السبت القادم، ٩ / ٣ / ١٤٤٨هـ بعد صلاة الفجر مباشرة مسجد محمد بن إبراهيم، الجامعة الإسلامية بالمدينة المنورة فضيلة الشيخ د. هيثم بن محمد سرحان دورة اليوم الواحد، وختم كتاب كل سبت بإذن الله حياكم الله ونفع بكم. افتتاح البرنامج الدعوي السبت القادم، ٩ / ٣ / ١٤٤٨هـ بعد صلاة الفجر مباشرة مسجد محمد بن إبراهيم، الجامعة الإسلامية بالمدينة المنورة فضيلة الشيخ د. هيثم بن محمد سرحان دورة اليوم الواحد، وختم كتاب كل سبت بإذن الله حياكم الله ونفع بكم. افتتاح البرنامج الدعوي السبت القادم، ٩ / ٣ / ١٤٤٨هـ بعد صلاة الفجر مباشرة مسجد محمد بن إبراهيم، الجامعة الإسلامية بالمدينة المنورة فضيلة الشيخ د. هيثم بن محمد سرحان دورة اليوم الواحد، وختم كتاب كل سبت بإذن الله حياكم الله ونفع بكم. افتتاح البرنامج الدعوي السبت القادم، ٩ / ٣ / ١٤٤٨هـ بعد صلاة الفجر مباشرة مسجد محمد بن إبراهيم، الجامعة الإسلامية بالمدينة المنورة فضيلة الشيخ د. هيثم بن محمد سرحان دورة اليوم الواحد، وختم كتاب كل سبت بإذن الله حياكم الله ونفع بكم. افتتاح البرنامج الدعوي السبت القادم، ٩ / ٣ / ١٤٤٨هـ بعد صلاة الفجر مباشرة مسجد محمد بن إبراهيم، الجامعة الإسلامية بالمدينة المنورة فضيلة الشيخ د. هيثم بن محمد سرحان دورة اليوم الواحد، وختم كتاب كل سبت بإذن الله حياكم الله ونفع بكم. افتتاح البرنامج الدعوي السبت القادم، ٩ / ٣ / ١٤٤٨هـ بعد صلاة الفجر مباشرة مسجد محمد بن إبراهيم، الجامعة الإسلامية بالمدينة المنورة فضيلة الشيخ د. هيثم بن محمد سرحان دورة اليوم الواحد، وختم كتاب كل سبت بإذن الله حياكم الله ونفع بكم. افتتاح البرنامج الدعوي السبت القادم، ٩ / ٣ / ١٤٤٨هـ بعد صلاة الفجر مباشرة مسجد محمد بن إبراهيم، الجامعة الإسلامية بالمدينة المنورة فضيلة الشيخ د. هيثم بن محمد سرحان دورة اليوم الواحد، وختم كتاب كل سبت بإذن الله حياكم الله ونفع بكم. افتتاح البرنامج الدعوي السبت القادم، ٩ / ٣ / ١٤٤٨هـ بعد صلاة الفجر مباشرة مسجد محمد بن إبراهيم، الجامعة الإسلامية بالمدينة المنورة فضيلة الشيخ د. هيثم بن محمد سرحان دورة اليوم الواحد، وختم كتاب كل سبت بإذن الله حياكم الله ونفع بكم.
#10405[सह़ीह़]
HadeethEnc · 1.58.0

मैं उस व्यक्ति को अच्छी तरह जानता हूँ, जो अंत में जहन्नम से निकलेगा और अंत में जन्नत के अंदर प्रवेश करेगा। वह चूतड़ों के बल घिसटता हुआ जहन्नम से निकलेगा। सर्वशक्तिमान अल्लाह उससे कहेगा: जाओ और जन्नत में प्रवेश कर जाओ। वह जन्नत के पास जाएगा, लेकिन उसे ऐसा लगेगा कि जन्नत भरी हुई है। अतः लौट आएगा और कहेगा: ऐ मेरे रब! मैंने पाया कि जन्नत भरी हुई है

Available translations

Choose an available translation of this Hadeeth

01

Hadeeth text

मुग़ीरा बिन शोबा (रज़ियल्लाहु अनहु) कहते हैं कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमाया: मूसा (अलैहिस्सलाम) ने अपने रब से पूछा: जन्नत में सबसे निचले दरजे वाला व्यक्ति कौन होगा? अल्लाह ने कहा: वह ऐसा व्यक्ति होगा, जो जन्नतियों के जन्नत में प्रवेश कर जाने के बाद आएगा। उससे कहा जाएगा: जन्नत में प्रवेश कर जाओ। वह कहेगा: मैं जन्नत में भला कैसे प्रवेश करूँ, जबकि लोगों ने अपने- अपने स्थान ग्रहण कर लिए हैं और अपने- अपने हिस्से की नीमतें प्राप्त कर ली हैं? उससे कहा जाएगा: क्या तुम इस बात पर राज़ी हो कि तुम्हें दुनिया के बादशाहों में से किसी बादशाह के बराबर प्राप्त हो? वह कहेगा: ऐ मेरे रब! मैं राज़ी हो गया। अब अल्लाह कहेगा: यह तो तेरे लिए है ही, लेकिन साथ में इसके दस गुना भी है तथा तेरे लिए वह सब कुछ है, जिसकी तेरे दिल में इच्छा जागे और जो तेरी आँख को अच्छा लगे। वह कहेगा: ऐ मेरे रब! मैं राज़ी हो गया। मूसा (अलैहिस्सलाम) ने कहा: ऐ मेरे रब! फिर सबसे ऊँचे दरजे का जन्नती कौन होगा? अल्लाह ने कहा: सबसे ऊँचे दरजे के जन्नती वह लोग होंगे, जिनका चयन ख़ुद मैंने किया, जिनके सम्मान का पौधा मैंने अपने हाथों से लगाया और उनके इस सम्मान के ऊपर अपनी मुहर लगा दी। उन्हें ऐसी चीज़ें प्राप्त होंगी, जिन्हें न किसी आँख ने देखा है, न किसी कान ने सुना है और न किसी इनसान के दिल में उनका ख़्याल आया है।
तथा अब्दुल्लाह बिन मसऊद (रज़ियल्लाहु अनहु) से वर्णित है कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमाया: मैं उस व्यक्ति को अच्छी तरह जानता हूँ, जो अंत में जहन्नम से निकलेगा और अंत में जन्नत के अंदर प्रवेश करेगा। वह चूतड़ों के बल घिसटता हुआ जहन्नम से निकलेगा। सर्वशक्तिमान अल्लाह उससे कहेगा: जाओ और जन्नत में प्रवेश कर जाओ। वह जन्नत के पास जाएगा, लेकिन उसे ऐसा लगेगा कि जन्नत भरी हुई है। अतः, लौट आएगा और कहेगा: ऐ मेरे रब! मैंने पाया कि जन्नत भरी हुई है। सर्वशक्तिमान अल्लाह कहेगा: जाओ और जन्नत में दाख़िल हो जाओ। वह जाएगा, लेकिन उसे फिर लगेगा कि जन्नत भरी हुई है। अतः, फिर लौट आएगा और कहेगा: ऐ मेरे रब! मैंने उसे भरा हुआ पाया है। तब सर्वशक्तिमान अल्लाह कहेगा: जाओ, जन्नत में प्रवेश कर जाओ, तुम्हारे लिए दुनिया के जैसा और उसके दस गुना है या तुम्हारे लिए दुनिया के दस गुना है। वह कहेगा: क्या तू मेरे साथ मज़ाक़ कर रहा है या मेरी हँसी उड़ा रहा है, जबकि तू सच्चा बादशाह है? वर्णनकर्ता कहते हैं: मैंने देखा कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) हँस पड़े, यहाँ तक कि आपके दाढ़ के दाँत प्रकट हो गए। तब आपने फ़रमाया: यह सबसे कम दरजे का जन्नती होगा।
02

Explanation

अल्लाह की दानशीलता तथा अपार अनुकंपा का वर्णन एवं जन्नत वालों की प्रतिष्ठा का उल्लेख। इसमें बताया गया है कि जन्नत की निचली श्रेणी में स्थान पाने वाले व्यक्ति को भी दुनिया के किसी बादशाह से हज़ारों गुना अधिक नेमतें प्राप्त होंगी।

Attribution

[इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है। - इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।]

Categories

Share

Share hadeeth

Sharing options · 0 Total shares

Share

← Back to encyclopedia
Shopping Basket

Loading...