HadeethEnc · 1.58.0
अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने (खाने के बाद) उँगलियों तथा प्लेट को चाट लेने का आदेश दिया है तथा फ़रमाया है: तुम नहीं जानते कि भोजन के किस अंश में बरकत है।
Available translations
Choose an available translation of this Hadeeth
01
Hadeeth text
जाबिर बिन अब्दुल्लाह (रज़ियल्लाहु अनहुमा) का वर्णन है कि अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने (खाने के बाद) उँगलियों तथा प्लेट को चाट लेने का आदेश दिया है तथा फ़रमाया है: तुम नहीं जानते कि भोजन के किस अंश में बरकत है।
एक रिवायत में है: जब तुममें से किसी का निवाला गिर जाए, तो उसे उठा ले तथा उसमें जो गंदगी लगी हो, उसे साफ़ करके उसे खा ले एवं शैतान के लिए न छोड़े, तथा उँगलियों को चाटने से पहले अपने हाथ को रूमाल से न पोंछे, क्योंकि वह नहीं जानता कि भोजन के किस अंश में बरकत है।
तथा एक रिवायत में है: शैतान तुम्हारे हर काम के समय तुम्हारे पास उपस्थित रहता है, यहाँ तक कि तुम्हारे खाने के समय भी तुम्हारे पास होता है। अतः, जब तुममें से किसी का निवाला गिर जाए, तो उसमें जो गंदगी लगी हो, उसे साफ़ करके उसे खा ले और उसे शैतान के लिए न छोड़े।
Attribution
[इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।]
Categories
Share
Share hadeeth
Sharing options · 0 Total shares

