كفارة المجلس
اللغة الهندية
शीर्षक
कफ्फारा ए मजलिस
अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया: "जो व्यक्ति किसी सभा में बैठता है और उस सभा में अत्यधिक व्यर्थ की बातें होती हैं, तो यदि वह व्यक्ति उस सभा से उठने से पूर्व यह कहता है: “सुब्ह़ानका अल्लाहुम्मा व बिहम्दिका, अश्हदु अल्ला इलाहा इल्ला अंता, अस्तग्फिरुका व अतूबु इलैक (अर्थातः "हे अल्लाह! तेरी महिमा के साथ, मैं गवाही देता हूँ कि तुझसे बढ़कर कोई उपासना के योग्य नहीं है। मैं तुझसे क्षमा मांगता हूँ और तेरी ही ओर लौटता हूँ।")।” तो उसकी उस सभा में किए गए सभी व्यर्थ की बातें क्षमा कर दी जाएंगी।"